सहजनवा: गीडा सेक्टर-22 में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, पैमाइश के बाद किसानों को मिला 2 दिन का अल्टीमेटम
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को गीडा की टीम सेक्टर-22 पहुंची और कब्जे वाली जमीन की पैमाइश कर अतिक्रमणकारियों को दो दिन के भीतर जमीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी संख्या में अधिकारी और सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। किसानों ने प्रशासन से लिखित गुहार लगाया।