शाहपुरा: शाहपुरा थाना प्रभारी ने पुलिस बल को रात्रि गश्त तेज करने और संवेदनशील स्थानों की विशेष चेकिंग के निर्देश दिए
शाहपुर थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बुधवार शाम 7:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि रात्रि के गश्त में तेजी लाई जाए। साथ ही संवेदनशील स्थानों की भी विशेष निगरानी करें जिससे कि अपराधियों की धर पकड़ हो सके और साथ ही आपराधिक वारदातों को भी रोका जा सके। थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जो निर्देश दिए हैं उनका पालन हो रहा है