मथुरा: धोली प्याऊ के समीप बाइक सवार ने बिहार से दर्शन करने आए श्रद्धालु को मारी टक्कर, श्रद्धालु घायल
बिहार से दर्शन करने आए श्रद्धालु बहादुर यादव को धौली प्याऊ के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल श्रद्धालु को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के मुताबिक, ब्रज दर्शन के लिए बिहार से आया था और बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसके कारण उसका पैर टूट गया।