मथुरा: जुगल घाट से पुलिस ने चोरी के आरोप में शख्स को किया गिरफ्तार, ₹4200 की नकदी व चाकू बरामद
वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालुओं की जेब काटने के आरोप में मंगलवार शाम को पुलिस ने जुगल घाट से कानपुर देहात निवासी अशोक कुमार सैनी को गिरफ्तार किया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि आरोपी के कब्जे से चोरी के 4200 रुपए व एक चाकू बरामद हुआ है। जिसे कार्यवाही कर कोर्ट भेज दिया है।