महावन: एसडीएम महावन हेमंत कुमार ने ग्राम पडरारी में खेत में हो रहे खनन पर मारा छापा, माफियाओं पर की कार्रवाई
एसडीएम महावन ने अवैध खनन पर छापा मारते हुए कार्रवाई की। थाना राया क्षेत्र के गांव पडरारी निवासी सतीश ने एसडीएम से डालचंद, उपेंद्र, प्रेम शंकर, हरिशंकर, रमाकांत, गणेश एवं दिनेश आदि के खिलाफ अवैध रूप से उनके खेत में हो रहे खनन की शिकायत की थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर दस्तावेज मांगे। दस्तावेज नहीं होने पर की कार्रवाई।