मथुरा: छटीकरा में बैठे किसानों का 36वें दिन भी धरना प्रदर्शन रहा जारी, सनसिटी भूमि के विवाद को लेकर की न्याय की मांग
कस्बा छटीकरा में पिछले 36 दिनों से किसान धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि छटीकरा के समीप बनाई गई हाईटेक सनसिटी भूमि जो की बेशकीमती जमीन थी उसको भू-माफियाओं ने किसानों को बहला-फुसला कर सस्ते दामों में रजिस्ट्री करवा ली है। अब भू-माफिया महंगे दामों में जमीन को बेच रहे हैं जबकि किसानों को अपनी जमीन का उचित मूल्य नहीं मिला। इसको लेकर किसान बीते 36 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं।