मथुरा: वृंदावन से लापता हुए ऑस्ट्रेलियाई युवक को पुलिस ने छटीकरा से सकुशल किया बरामद, कार्यवाही के बाद मां के किया सुपुर्द
वृंदावन कोतवाली इलाके के रमनरेती क्षेत्र से 14 जनवरी को लापता हुए 33 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई युवक अबिराम हैम्बी पुत्र ओन हैम्बी को पुलिस ने मंगलवार रात छटीकरा से सकुशल बरामद कर लिया। बुधवार को कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद युवक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया है। बेटे को सकुशल पाकर युवक की मां एंजेलिका हैम्बी ने पुलिस कार्यशैली की प्रसंसा की है।