मथुरा: ओमेक्स कट के पास सड़क हादसे में हुई महिला की मौत के मामले में हुई रिपोर्ट दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
वृंदावन कोतवाली इलाके के ओमेक्स कट के पास 11 जनवरी की अल सुबह 3:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई भोपाल निवासी महिला श्रद्धालु 60 वर्षीय नर्मदा मोरे की मौत के मामले में मृतका के पुत्र प्रशांत मोरे ने करीब एक सप्ताह बाद बुधवार को कोतवाली में अज्ञात डंपर के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि अभियोग पंजीकृत कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।