महोबा: समदनगर में चंदेल पेट्रोल पंप के पास दबंगों ने सिगरेट विक्रेता को पीटा, ₹30 हजार छीने
Mahoba, Mahoba | Sep 30, 2026 चंदेल पेट्रोल पंप के पास दबंगों ने सिगरेट बेचकर लौट रहे युवक को लाठी-डंडों से पीट दिया। कांशीराम कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि मारपीट में उसका सिर फट गया और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। आरोपियों ने जेब में रखे सिगरेट बिक्री के 30 हजार रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने भटीपुरा चौकी और कोतवाली में तहरीर दी।