बक्सर: आरओबी धंसने पर बोले बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री पुल बन रहे हैं तभी कहीं-कहीं गिर भी रहे हैं
Buxar, Buxar | Jun 13, 2026 राज्य में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और बड़ी संख्या में पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। पुल बन रहे हैं तभी कहीं-कहीं गिर भी रहे हैं, लेकिन सरकार किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। उक्त बातें बिहार सरकार के उच्च शिक्षा एवं विधि मंत्री संजय टाइगर ने कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार इस मामले पर नजर बनाए हुए हैं।