सांगानेर: भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर लगा मंत्री दरबार, मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और मंत्री मंजू बाघमार ने सुनी लोगों की फरियाद
भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर सोमवार से लेकर बुधवार तक तीन दिवसीय जनसुनवाई के दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर व महिला एवं बाल विकास मंत्री मंजू बाघमार ने जनसुनवाई की। भाजपा मुख्यालय पर हुई जनसुनवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर पहुंचे और मंत्रियों के सामने जल्द समस्या का समाधान करने की फरियाद की।