बालाघाट: विधायक अनुभा मुंजारे बोलीं- नियमों को दरकिनार कर रिहायशी इलाके में खोली गई दुकान, तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि वार्ड क्रमांक 25 में खोली गई यह शराब दुकान उसी वार्ड में आती है, जहां से नगर पालिका अध्यक्ष निर्वाचित हैं। ऐसे में सत्तापक्ष की जिम्मेदारी बनती है कि वह महिलाओं की समस्या को गंभीरता से ले, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विधायक अनुभा मुंजारे ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि शराब दुकान ऐसे स्थान