कोंडागांव: महात्मा गांधी के स्वामी आत्मानंद स्कूल के चल रहे 4 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन
स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में चार दिनों तक चले रहे योग प्रशिक्षण शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। योग प्रशिक्षक कांतिलाल पटेल ने आज योग प्रोटोकॉल का विशेष अभ्यास कराया। छात्रों अभिभावकों एवं शिक्षकों ने मिलकर अनुलोम विलोम भ्रामरी प्राणायाम के साथ भुजंगासन दीक्षासन वृक्षासन आदि का अभ्यास किया।