जमुई: ओवरटेक को लेकर पिकअप और ट्रक चालकों के बीच हुई मारपीट, ट्रक चालक को सदर अस्पताल में किया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jun 7, 2026 सोनो-चकाई मुख्य मार्ग स्थित डुमरी चेक पोस्ट के समीप रविवार की सुबह करीब 10 बजे ओवरटेक करने को लेकर पिकअप चालक और ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई, जिसमें ट्रक चालक घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों की भीड़ जुट गई।