बांसगांव: केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री ने बेलघाट ब्लॉक के ग्राम सभा बारीगांव में बाबा कल्याण देव अमृत सरोवर का उद्घाटन किया
खजनी तहसील क्षेत्र के बेलघाट ब्लॉक के ग्राम सभा बारीगांव में सोमवार शाम 4 बजे बाबा कल्याण देव अमृत सरोवर का उद्घाटन केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पहले गांवों में जल संरक्षण पर ध्यान दिया जाता था। लेकिन बीच के दिनों में प्राकृतिक जलाशय तेजी से पटने लगे।