बांसगांव: जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और एहसास नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बाँसगाँव में निकाली गई रैली
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे के बाद स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय व एहसास नशा मुक्ति केंद्र गोरखपुर के संयुक्त तत्वाधान में बाँसगाँव में नशा मुक्ति अभियान रैली निकाली गयी। रैली को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ भूपेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर महाविद्यालय परिसर से रवाना किया। एहसास नशा मुक्ति केंद्र के निर्देशक डॉ0 सच्चिदानंद यादव ने भी सम्बोधित किया।