बांसगांव: उरुआ थाने में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ समाधान दिवस, तीन मामलों में से एक का हुआ समाधान
नायब तहसीलदार रमेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में उरुवा थाने पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस में कुल तीन मामले आए जिसमें से एक मामले का समाधान तत्काल मौके पर कर दिया गया। वही बचे हुए दो अन्य मामलों के समाधान के लिए राजस्व पुलिस टीम को सौंप दिया गया। समाधान दिवस में थाना अध्यक्ष उरुआ विकास नाथ जी भी मौजुद रहे।