बांसगांव: कौड़ीराम में खाद्य सुरक्षा विभाग व औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने केले के आढ़त पर मारा छापा
गोरखपुर के दक्षिणांचल के कौड़ीराम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉक्टर सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में केले के आढ़ती के यहां छापा मारा गया। जांच में केले में केमिकल का उपयोग और मछली छाप रंग का उपयोग पकड़ा गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी की गई।