बांसगांव: भैंसा बाजार चौराहे पर एक युवक ने किन्नर पर की फायरिंग, बाँसगाँव पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल
भैंसा बाजार की रहने वाली किन्नर प्रमोद उर्फ बिजली पर स्थानीय चौराहे पर एक युवक ने फायरिंग कर दिया। वह किसी काम से चौराहे पर गई हुई थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस किन्नर और युवक दोनों को थाने ले गई।