आलमनगर: आलमनगर विधानसभा: विधायक ने आवास पर किया जनता दर्शन, सुनी लोगों की समस्याएँ
आलमनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने शुक्रवार को अपने कुरसंडी पंचायत के बालाटोल स्थित आवास स्थल पर पूरे विधानसभा क्षेत्र व अन्य स्थानों से आए हुए लोगों से रूबरू हुए उनकी समस्याओं से सुनकर ऑन द स्पॉट निपटारे का प्रयास भी किया गया। इस दौरान शुक्रवार को पूरे दिन सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।