मेरी पंचायत का विकास....
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़ की ग्राम पंचायत शंभूपुरा जिसका अगर सर्वे करवाया जाए तो प्रशासनिक स्तर पर प्रदेश में सबसे फिसड्डी साबित होगी, यहाँ ग्राम पंचायत की लापरवाही से स्वच्छता रथ होते हुए भी गांव में नही चला, वही मुख्य चौराहे पर सार्वजनिक शौचालय जो शुरू से बदहाली के आंसू बहा रहा है 7 साल में इसकी 2-3 बार अखबारों में खबरे लगने पर सफाई हुई इसके अलावा कभी पंचायत ने ध्यान नही दिया, बदबू से पास में दुकानों वालो को परेशानी हो रही, महिला यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा।
-मुकेश गवारिया
#मेरीपंचायतकाविकास
#meripanchayatkavikas
#shambhupura