घट्टिया: आरडी गार्डी के मेडिकल छात्र को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत, छात्रों ने उज्जैन-झालावाड़ हाईवे पर किया चक्काजाम
आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज उज्जैन के MBBS सेकंड ईयर के छात्र हर्षित मेहरा को शनिवार सुबह आगर रोड पर कॉलेज गेट पर ही एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई घटना से आक्रोशित विद्यार्थियों ने आगर रोड पर चक्काजाम कर दिया। वह स्पीड ब्रेकर बनाने और वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। मृतक का नाम हर्षित पिता संजीव मेहरा है। वह