नरवर: भाजपा सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल ने नरवर और ग्रामीण अंचल में निकाली तिरंगा यात्रा, पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ भी रहे मौजूद
नरवर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल द्वारा नरवर एवं ग्रामीण अंचल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में पूर्व मंत्री सुरेश धाकड़ सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।