कुम्भराज: टुंडाबेह गांव में खेत जुताई को लेकर दो युवकों ने मारपीट की, बाल पकड़ घसीटा और 2 घंटे बंधक बनाया, मामला दर्ज
Kumbhraj, Guna | Nov 6, 2026 गुना कुंभराज थाना के टुंडाबेह गांव में खेत जुताई पर विवाद हुआ। 6 नवंबर को दर्ज मामले में फरियादी प्रेमशंकर मीणा ग्राम लक्ष्मीपुरा बारां ने पुलिस को बताया, बीते रोज सुनील शर्मा के खेत पर खेत जुताई के दौरान 4 से 5 लोगों ने रुपए मांगे, विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर दोनों को बाल पकड़ कर घसीटने 2 घंटे बंधक बनाने का आरोप लगाया। मामला दर्ज पुलिस जांच जारी है