बांसगांव: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत सीएचसी गगहा से निकली जागरूकता रैली
बुधवार को गगहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बी.के. बरनवाल ने अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संचारी रोगों की रोकथाम और जनजागरूकता की शपथ दिलाई।