मा. जिला जज श्री राम नगीना यादव, जिलाधिकारी महोबा श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा उपकारागार महोबा का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
🔸 इस अवसर पर उपकारागार में नवनिर्मित मुलाक़ात शेड का उद्घाटन भी किया गया।
🔸 निरीक्षण के दौरान महिला एवं पुरुष बंदियों की आवासीय बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, पाठशाला सहित उपकारागार की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
🔸अधिकारियों द्वारा जेल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने तथा किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर प्रभावी रोक सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
#UPPolice
1 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026