जिलाधिकारी महोबा श्रीमती ग़ज़ल भारद्वाज एवं पुलिस अधीक्षक महोबा श्री शशांक सिंह @shashsinghips द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार, महोबा में जनपद महोबा में आगामी दिवस में आयोजित होने वाली #UPTET परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से कार्यदायी संस्था एवं केंद्र पर्यवेक्षकों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
🔸 बैठक में परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा व्यवस्था, गोपनीयता तथा समन्वित कार्ययोजना के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
📌 इसी क्रम में मासिक सड़क सुरक्षा समिति की गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, दुर्घटना नियंत्रण, जनजागरूकता तथा विभिन्न लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
#UPPolice #MahobaPolice
#UPTET2026 #RoadSafety
3 views | Mahoba, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026