बेगूसराय: दुर्गापूजा में विधि-व्यवस्था के लिए जिले के चिन्हित स्थानों पर पुलिस तैनात: SP
जिले में दुर्गा पूजा में विधि व्यवस्था बनाने को लेकर चिन्हित स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस बात की जानकारी मंगलवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि जिले में दुर्गा पूजा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.