भीलवाड़ा: राष्ट्रीय लोक अदालत में बड़ा निस्तारण, 2.27 लाख से अधिक प्रकरण सुलझे, करोड़ों की अवार्ड राशि हुई पारित
भीलवाड़ा। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें समझौता योग्य विभिन्न प्रकार के मामलों का बड़े स्तर पर निस्तारण किया गया। लोक अदालत के माध्यम से वर्षों पुराने विवाद आपसी राजीनामे से समाप्त हुए, जिससे पक्षकारों को त्वरित राहत मिली।