गोरखपुर: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार, पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया
गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रायगंज कोइरी टोला निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ खोराबार थाने में धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही पीड़िता को भी