डग: भवानीमंडी में अपर जिला सेशन न्यायाधीश ने जानलेवा हमले के तीनों दोषियों को सुनाई 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
Dug, Jhalawar | Mar 1, 2024 भवानीमंडी में अपर जिला सेशन न्यायाधीश द्वारा जानलेवा हमले के तीनों आरोपियों को 5 वर्ष की कठोर कारावास की सजा से दंडित किया गया। अपर लोक अभियोजक लोकेश गुप्ता ने बताया कि डग सीएचसी में मानसिंह पिता गंगाराम ने दर्ज पर्चा बयान में बताया था कि 14 फरवरी 2017 को शाम के करीब वह खेत पर सो रहा था, तभी गांव के ही तीन लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया।