चाचौड़ा: NH 46 बीनागंज बाईपास पर चलते कंटेनर का लॉक सील तोड़कर 40 कार्टन इंजन ऑयल चोरी, मामला दर्ज
Chachaura, Guna | Aug 21, 2026 गुना के चाचौड़ा थाना के NH 46 के बीनागंज बाईपास पर चलते कंटेनर में चोरी हो गई। 21 अगस्त को दर्ज मामले में फरियादी चालक रामअवध राजभर निवासी आजमगढ़ यूपी ने पुलिस को बताया, बीती रात चलते कंटेनर का लॉक और सील तोड़कर 40 कार्टन इंजन ऑयल चोरी हो गया। कंपनी मैनेजर को सूचना दी। 4T प्लस सिंथेटिक इंजन ऑयल के 400 कार्टन ओर 83 ड्रम रखे थे। पुलिस ने FIR कर जांच जारी है।