सूरजगढ़: मानिकपुर के स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को दंत चिकित्सा और नशा मुक्ति के प्रति किया जागरूक
सोमवार को सूरजगढ़ा प्रखंड के मध्य विद्यालय मानिकपुर में स्कूली बच्चों द्वारा जागरूकता रैली निकालकर लोगों को दंत चिकित्सा एवं नशा मुक्ति को लेकर जागरूक किया. रैली का आयोजन राधा डेंटल केयर मुंगेर एवं मध्य विद्यालय मानिकपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुआ. पूर्वाहन 7 बजे इस रैली में लगभग 500 स्कूली बच्चों ने भाग लेकर क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया.