पटना ग्रामीण: कौशल्या इस्टेट में रिटायर्ड DSP के बेटे ने की आत्महत्या, कोतवाली थानेदार ने दी जानकारी, मृतक नशे का था आदी
कोतवाली थाना क्षेत्र के कौशल्या स्टेट में रिटायर्ड डीएसपी के बेटे ने शुक्रवार की रात खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे मामले को लेकर कोतवाली थानेदार राजन कुमार मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें युवक ने बताया है कि उसे शराब पीने की आदत थी जिसकी वजह से अक्सर पत्नी से विवाद होता था।