दरभंगा: 12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ रवाना
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री अजय कुमार शर्मा ने 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ न्यायालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस बात की जानकारी मंगलवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।