पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को इंस्टाग्राम पर मिली 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी मिली है। इंस्टाग्राम के जरिए दिए गए धमकी में चिराग पासवान को 20 जुलाई तक बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी टाइगर मिराज इदरीसी नमक अकाउंट से भेजी गई है। लोजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेश भट्ट ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। वहीं शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे मामले की जानकारी पुलिस ने भी दी है।