पटना ग्रामीण: 1 अणे मार्ग से CM नीतीश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 1.11 करोड़ लाभार्थियों के खाते में भेजें ₹1227.27
बिहार सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पटना स्थित ‘संकल्प’, 1 अणे मार्ग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 1 करोड़ 11 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1227.27 करोड़ की राशि DBT के माध्यम से हस्तांतरित की। इस राशि के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।