पटना ग्रामीण: पटना: आलमगंज थाने की पुलिस ने वाहन चोरी का खुलासा किया, 4 नाबालिग हिरासत में, 9 वाहन बरामद
पटना आलमगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चार नाबालिग चोरों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर कुल 9 चोरी के वाहन बरामद किए हैं, जिनमें 6 स्कूटी, 2 मोटरसाइकिल और 1 सीएनजी टेंपो शामिल है। शुक्रवार की शाम 4 बजे आलमगंज थाने में सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता कर दी है।