कुंडा: कुंडा के लरू गांव के खेतों में भीषण आग, किसानों की गेहूं की फसल जलकर हुई राख
कुंडा के लरू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में बुधवार शाम 4 बजे आग लगने से कई किसानों की खड़ी गेहूं की फसल नष्ट हो गई। धुआं देख पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक फसलें राख हो चुकी थीं। पीड़ित किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच और मुआवजे की मांग की है।