औरैया: चरित्र पर शक और संपत्ति के लालच ने हत्या की वजह बनी, पत्नी को अंगौछे से मौत के घाट उतारने वाला पति गिरफ्तार
थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पट्टी ज्ञानी में हुई 35 वर्षीय विवाहिता रेखा की हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए उसके पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना बेला पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने हत्यारोपी प्रमोद कुमार पुत्र रामनारायन को तिर्वा रोड बॉर्डर बैरियर के पास भदौरा मोड़ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त दो अंगौछे भी ब