Public App Logo
देहरा: संसारपुर टेरेस HRTC डिपो की बदहाली के खिलाफ विधायक विक्रम ठाकुर का धरना #timesofhimachal भाजपा विधायक विक्रम ठाकुर ने संसारपुर टेरेस HRTC डिपो की बदहाली और लगातार बंद किए जा रहे बस रूटों के विरोध में आज RM देहरा कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए कहा कि बस रूट बंद होने से आम जनता, विद्यार्थियों और कर्मचारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि जनहित से जुड़े बस रूटों को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि बंद किए गए सभी बस रूट तुरंत बहाल किए जाएं और संसारपुर टेरेस HRTC डिपो की व्यवस्था दुरुस्त की जाए। - Himachal Pradesh News