✅ विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न
विमुक्त, घुमंतु और अर्द्धघुमंतु समुदायों को शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदाय किये जाने के लिए बुधवार को टिमरनी अनुभाग के ग्राम झिरी के प्राथमिक शाला भवन में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में समुदाय के लोगों ने भाग लिया।
सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण श्री विवेक सिंह ने बताया कि शिविर में जाति प्रमाण-पत्र, राशन कार्ड, पात्रता पर्ची, जमीन के पट्टे व आधार कार्ड से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। विभागीय अमले द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करने के लिये आवश्यक कार्यवाही की गई। शिविर में समुदाय के लोगों को शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया गया तथा शासन की स्वरोजगार व शैक्षणिक योजना की जानकारी दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh
#VimuktSamuday
#Harda #हरदा
Harda, Madhya Pradesh | Oct 28, 2026