नबीनगर: मेहिया गांव से घर से गायब युवक को पुलिस ने किया सकुशल बरामद
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मेहिया गांव से घर से गायब युवक को सकुशल बरामद कर लिया है. युवक उसी गांव के अजय सिंह का पुत्र बिट्टू कुमार है. थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद में सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि युवक के पिता ने थाने में आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई थी. युवक को सकुशल बरामद कर उपस्थापन हेतु न्यायालय भेजा गया है.