जबलपुर: छप्पर डालने पर खूनी संघर्ष, पड़ोसियों ने घर में घुसकर किया जानलेवा हमला
जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र में घर की छत पर टीन का शेड डालने की मामूली बात पर हुए विवाद ने हिंसक मोड़ ले लिया, जहाँ दबंग पड़ोसियों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित सचिन बर्मन के अनुसार आरोपी पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेसबॉल के डंडों और धारदार हथियारों से उनके घर पर धावा बोल दिया, जिसमें सचिन के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और घर की महिल