जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बैठक में दिए निर्देश, 2 नवंबर को होगा जिला स्तरीय राज्योत्सव, धान खरीदी की तैयारियाँ
जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने बुधवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों, राज्योत्सव आयोजन, धान खरीदी की तैयारियों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचा