Follow... सोशल मीडिया पर युवती को अश्लील मैसेज ओर धमकियां देना एक युवक को पड़ा भारी
पुलिस ने आरोपी को भोपाल से किया गिरफ्तार, बदनाम करने की धमकी देकर कर रहा था पैसों की मांग
झालावाड़ में सोशल मीडिया के माध्यम से एक युवती को परेशान कर अश्लील मैसेज भेजने, धमकियां देने और रुपए की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कोतवाली थाने में युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह पढ़ाई के लिए बाहर जाती थी, जहां उसकी पहचान आरोपी अयान खान से हुई। इसके बाद आरोपी ने सोशल मीडिया के जरिए लगातार उसका पीछा करना शुरू कर दिया, अश्लील संदेश भेजे और धमकियां दी कि वह उसके घर आकर नुकसान पहुंचाएगा तथा उसकी फोटो और सोशल मीडिया अकाउंट को वायरल कर बदनाम करेगा। आरोपी ने युवती से 1 लाख रुपए की मांग भी की और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसकी तस्वीरें पोस्ट कर अपमानित करने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में अयान खान (24 वर्ष), निवासी रायसेन (मध्यप्रदेश) को गिरफ़्तार किया।
#BreakingNews #JhalawarNews #CrimeNews #PoliceAction #SocialMediaCrime
Sangod, Kota | Jul 31, 2026