लालगंज: मलंग चौक के पास प्याज के खेत में मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में फैली सनसनी
लालगंज थाना क्षेत्र के मलंग चौक के समीप प्याज के खेत में एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बेलसर थाना क्षेत्र के झिटकहिया गांव निवासी 75 वर्षीय बिन्दा सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से निकले थे, जिसके बाद शाम में उनकी मौत की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस ने मामले की जांच की।