पचपदरा: पशुपालन विभाग ने मां आईनाथ गौशाला से टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय द्वारा शुक्रवार शाम 7:00 जानकारी देते हुए बताया गया कि पशुधन के स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुक्रवार को पशुपालन विभाग द्वारा वन्दे गंगा जल सरंक्षण जन अभियान के तहत मां आईनाथ गौशाला से एक विशेष पशु टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अधिकारियों और गौशाला प्रबंधन द्वारा पौधारोपण भी किया गया।