कुंडा: रघुनाथपुर मज़रे झींगुर गांव में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, खम्भे पर राम का नाम मिटाकर लिखा 786 और KGN
महेशगंज इलाके के रघुनाथपुर मज़रे झींगुर गांव में अराजक तत्वों द्वारा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। बिजली के खम्भे पर लिखा गया राम का नाम मिटाकर किसी ने उस जगह 786 और KGN लिख दिया। बुधवार शाम 5 बजे थानाध्यक्ष ने बताया की ग्रामीणो की शिकायत पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और खम्भे पर की गई पेंटिंग हटा दी गई है।