सहसपुर लोहारा: पावले के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार करने और रोड नहीं तो वोट नहीं का गांव में लगाया पोस्टर, नेताओं की एंट्री प्रतिबंधित
कबीरधाम जिले में एक गांव ऐसा भी है। जहां पोस्टर बैनर लगाकर वोट मांगने आने वाले नेताओं का विरोध किया जा रहा है। सहसपुर लोहारा विकास खंड के ग्राम पावले में ग्रामीणों ने बैनर पोस्टर लगाकर गांव में वोट मांगने आने वाले लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दिया है। ग्रामीणों की शिकायत है कि इस गांव में सड़क नहीं होने की वजह से पहले उन्होंने मतदान का बहिष्कार किया ।